2020/08/08

समस्तीपुर में वैक्सीन कुरियर संघ के चार दिवसीय हड़ताल जारी

BIHAR-SAMASTIPUR-VIBHUTIPUR-बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा संचालित 9 सूत्री मांगों को लेकर भैक्सिन कुरियर संघर्ष समिति के आह्वान पर चार दिवसीय 6 अगस्त से 9 अगस्त तक 9 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी । 

संघ के विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार एवं सचिव विश्वनाथ महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारासंचालित वैक्सीन कुरियर संघर्ष समिति के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सरकार एवं संघ के नेताओं के साथ हुए समझौते को क्रियान्वयन आज तक लागू नहीं हो सका।आगे उन्होंने बताया कि हम लोगों को मात्र 90 रूपए दैनिक भत्ता दिया जाता है।

जिससे भरण-पोषण होना भी मुश्किल है। वहीं सरकार एवं संघ के नेताओं के साथ हुए समझौते आज तक लागू नहीं हो सका। जिससे सभी वैक्सीन कोरियरो में असंतोष व्याप्त है। वहीं  कुरियर कर्मी हड़ताल पर रहते हुए एक मांग पत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विभूतिपुर को सौंपा। मौके पर राम उदगार राम, पवन कुमार, राजेश कुमार, शिवनारायण महतो, राम बहादुर पासवान, राम उदगार सिंह, महेश राय, मनोज झा, योगेंद्र प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Report-sanjay kumar singh