2020/08/12

छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर -बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन की बढ़ाई डेट, जानिए अब कबतक होगा एडमिशन

BIHAR-PATNA-बिहार BOARD ने इंटरमीडियट में नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब नामांकन की अंतिम तिथि 13 अगस्त की जगह 17 अगस्त कर दी गई है। बिहार बोर्ड की और से ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, उच्च माध्यमिक विद्याल और इंटर/डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य को सूचना जारी की गई है।  

सूचना में कहा गया है कि सत्र 2020-22 में ऑनलाइन फैसिलिटी सिस्टम के माध्यम से इंटर कक्षा के प्रथम चयन सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की तिथि पहले 7 अगस्त से 12 अगस्त निर्धारित की गई थी जिसे विस्तारित किया जाता है। सूचना में कहा गया है कि अब विद्यार्थियों के नामांकन की अंतिम तिथि 12 अगस्त की जगह 17 अगस्त कर दी गई है