2020/08/12

मधुबनी में प्रेमिका से मिलने गए आशिक का सिर फाेड़ा, फिर टांके लगाए, नाबलिंग से करा दी शादी

BIHAR-MADHUBANI-जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।हरलाखी थाना क्षेत्र के कान्हरपट्टी गांव से मामला सामने आ रहा हैं।
3 दोस्तों  के साथ प्रेमिका से मिलने गया था हुर्राही का युवक, तभी ग्रामीणों ने दबोचा और उसकी पिटाई कर दी।

हरलाखी थाना क्षेत्र के कान्हरपट्टी गांव में एक प्रेमी युवक की पिटाई कर ग्रामीणों ने नाबालिग प्रेमिका से शादी भी करा दी। युवक पर आधी रात को प्रेमिका से आपत्तिजनक हालत में मिलने का आरोप है। आरोपी युवक ने बताया कि प्रेमिका के बुलाने पर तीन साथियों के साथ सोमवार की रात वह अपने गांव हुर्राही से कान्हरपट्टी मिलने गया था। 

जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी।  पिटाई के दौरान युवक का सिर फोड़कर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। घायल युवक को hospit भी नहीं जाने दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने खुद से घायल युवक के फूटे सिर में टांके भी लगाए।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पंचायती बुलाकर घंटों तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता की बाद में लड़का और लड़की के बीच शादी कराने का निर्णय लिया। गांव के ही middle school hindi campus शादी
 करा दी गई। विवाहित नाबालिग लड़की को लड़का के साथ विदा कर दिया गया।