2020/08/13

बड़ी खबर-नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, एक का शव बरामद दो की खोजबीन जारी

BIHAR-कटिहार जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
बुधवार को नहाने के दौरान एक ही परिवार की तीन बच्चियां नदी में डूब गई। एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। गोताखोर 2 बच्चियों की तलाश में जुटे हैं। घटना बरारी थाना क्षेत्र के सिमराहा घाट पर हुई।

Kantnagar panchayat के मुखिया ranjeet jha ने बताया कि दोपहर में तीनों बच्चियां इशरत परवीण(15), सितारा परवीण(12), और गुलशन आरा(10) सिमराहा घाट पर नदी में नहा रही थी। इस दौरान सितारा परवीण गहरे पानी में चली गई। 

उसे डूबता देख दोनों बच्चियों ने बचाने का प्रयास किया।  इस दौरान तीनों डूब गई। बाद में स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद के खोजबीन शुरू की गई। सितारा का शव निकाल लिया गया है।