2020/08/13

बिहार से बड़ी खबर राइस मिल में लगी आग, लाखों की क्षति का अनुमान आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुँची

BIHAR-पूर्वी चंपारण जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के भाजा छपरा गांव स्थित एक rice मिल में बुधवार की मध्य रात्रि के बाद लगी आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात rice मिल के staff और मजदूर उसे बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच मिल से धुआं उठते देख इस्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मिल के मालिक और अग्निशमन केंद्र को दी। 

इसके बाद अग्निशमन वाहन के जवानों और स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। rice मिल इसी गांव के निवासी harishankar prasad की है।