2020/08/13

बिहार में रहें अलर्ट-बिहार के 20 जिलों में 24 घंटे में आंधी और बारिश का अलर्ट

BIHAR-बिहार में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान बिहार के उत्तरी-पूर्वी हिस्से के पश्चिम-पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित 20 जिलो में आंधी-तूफान, वज्रपात के साथ बारिश की आशंका जताई है। 

विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित दूसरे जिलों में रुक-रुक कर कई बार बारिश होने के आसार है। 

विभाग के मुताबिक अक्षीय रेखा बिहार के डेहरी के ऊपर से झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है। ऐसे में पटना सहित बिहार के दूसरे क्षेत्र में हल्की और मध्य दर्जे की बारिश के आसार हैं। कई जगह वज्रपात की आशंका है। 

समस्‍तीपुर पूसा  के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार 16 अगस्‍त तक 12 किमी तक की रफ्तार से पूर्वा हवा चल सकती है। 

इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि में सुबह में आर्द्रता 80 से 85 फीसद रहेगी, जो दोपहर में 50 से 55 फीसद तक हो सकती है।