2020/08/13

बड़ी खबर-चोर पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा-सिपाही गंभीर रूप से घायल दारोगा की पिस्टल छीनकर फरार

DESK- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में police  टीम पर हमला हुआ है.
 Police दबिश देने गई थी. Police एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी. हमले में एक सिपाही और एक दारोगा घायल हो गए. ग्रामीण दारोगा की पिस्टल छीनकर फरार हो गए. ये घटना कड़ा धाम के कछुआ गांव की है.

घटना की जानकारी मिलने पर asp  मौके पर पहुंचे. Police बुधवार रात करीब आठ बजे सैनी क्षेत्र के कछुआ गांव में चोरी के एक मामले में दबिश देने गई थी. बताया जा रहा है कि दबिश को लेकर police पार्टी से ग्रामीणों की बहस हो गई. विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने police पार्टी पर हमला कर दिया.

कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं. इन्हीं घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव में चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी.

छापेमारी के दौरान कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने सिंटू नाम के एक युवक को हिरासत में ले लिया. इसी दौरान हिरासत में लिए गए युवक की मां फूल कली कई महिलाओं और लड़कों के साथ मिलकर police टीम पर ईट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया.

 Police टीम पर हमले की जानकारी होने पर महकमे में हड़कंप मच गया. कई थाना की police मौके पर पहुंची. ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इस दौरान तीन महिला समेत एक युवक को police ने हिरासत में लिया है.sp अभिनंदन का दावा है कि दारोगा से छीनी गई रिवाल्वर को बरामद कर लिया गया है.