2020/08/24

समस्तीपुर-मातृ वंदना योजना में करोंड़ों रूपये फर्जीवाड़ा के खिलाफ माले ने दिया धरना

BIHAR-SAMASTIPUR जिले के ताजपुर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में करोड़ों रूपये फर्जीवाड़ा करने के खिलाफ घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं कारवाई की मांग को लेकर भाकपा माले के द्वारा स्थानीय मोतीपुर में एक धरना का आयोजन किया गया। 

फर्जीवाड़ा के आरोपियों पर कारवाई करने, महिलाओं से वसूले गये 2500 से 3000 रू० वापस करने, तमाम दलाल- बिचौलिया पर एफआईआर दर्ज कर जेल में बंद करने से संबंधित नारे लिखे कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर लेकर लॉकडाउन का पालन करते हुए माले कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया।

धरनार्थी नारे लगाकर फर्जीवाड़ा के आरोपियों पर कारवाई करने की मांग कर रहे थे। मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी  अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। बासुदेव राय, राजदेव सिंह, शंकर सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, अनील साह, रामउदगार राय, हिरा सिंह, विष्णु राय, कामेश्वर सिंह, शिवन सिंह, मुकेश कुमार, आदि ने धरना कार्यक्रम में भाग लिया।

बतौर अतिथि धरना को संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मातृ वंदना योजना का 15 करोड़ से अधिक रूपये लूट लिया गया। इसमें खासकर दलित- गरीब एवं अनपढ़ महिलाओं को निशाना बनाया गया।

गाँव के दलाल- बिचौलिया के अलावे प्रखंड सीडीपीओ कार्यालय आदि के कर्मी एवं डाटा इंट्री आपरेटर आदि की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया गया है। नियम को ताक पर रखकर विधवा एवं उम्रदराज ग्रामीण महिलाओं को भी शिकार बनाया गया है।

सत्ताधारी जदयू- भाजपा द्वारा घटना की जांच कर आरोपियों पर कारबाई कराने के बजाय आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।आगे उन्होंने कहा कि भाकपा माले इस घटना के आरोपियों पर कारबाई कराने को लेकर सड़क से सदन तक कारबाई होने तक संघर्ष करेगी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट