2020/08/24

सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने तीन युवती समेत 6 लोगों को किया अरेस्ट,गोदाम में चल रहा था धंधा

DESK- लॉक डाउन में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।अजमेर के अलवर गेट थाना पुलिस ने  हनुमान नगर इलाके में चल रहे Sex Racket का भंडाफोड़ करते हुए, 3 महिलाएं और 3 पुरुषों को पकड़ा हैं।

बताया जा रहा हैं कि police को गुप्त सूचना मिली कि वहाँ धंधा चल रहा हैं।जहाँ police ने रेड कर दी। वॉटर कैंपर के गोदाम की आड़ में गोरख धंधा चल रहा था.

सूचना पर पहुंची police ने 3 महिला और 3 पुरुषों को गलत कामों में लिप्त पाया है और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एक महिला व पुरुष पिछले 1 साल से साथ मकान में रहते बताए जा रहे हैं. जबकि, अन्य दो महिलाएं वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त पाई गई है.

उन्होंने कहा कि, इस संबंध में मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि, मकान मालिक अशोक चतुर्वेदी द्वारा विगत लंबे समय से इस तरह का धंधा चलाया जा रहा था. वहीं, police द्वारा sex racket का भंडाफोड़ होने के बाद से, इलाके में सनसनी फैल गई है.