2020/08/24

युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

BIHAR-SAHARSA- सदर अस्पताल में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत के बाद परिजनों के द्वारा डॉक्टर को घेर घंटो हंगामा किया। हंगामा कर रहे परिजनों का आरोप था कि ऑक्सीजन का मीटर खराब था। जिस कारण सिलेंडर से ऑक्सीजन बाहर नहीं निकल रहा था और हमारे पिता की मौत हो गई मालूम हो कि बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल निवासी 50 वर्षीय वासुदेव शाह का ब्रेन हेमरेज हो गया था। 

जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल मेंं भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों के द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्हें ऑक्सीजन लगाया और दवाई देना शुरु कर दिया। उसके बाद भी मरीज की स्थिति सही नहींं रहने मरीज को सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर किशोर कुमार के द्वारा  दरभंगा रेफर कर दिया और बीमार के परिजन को कहा गया कि आप इन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा ले जाइए यहां ठीक नहीं हो पायेगा।

 जब तक परिजन उसे कहीं ले जाते इससे पहले लगभग 15 से 20 मिनट में ही मरीज वासुदेव साह की मौत हो गई। परिजन मरीज की मौत का नाम सुनते ही उग्र हो गए इतना  परिजन की नजर ऑक्सीजन के मीटर पर पड़ा और वह पूछा कि ऑक्सीजन तो नहीं चल रहा है उपस्थित नर्स और गार्ड के द्वारा उन्हें बताया गया कि ऑक्सीजन का मीटर खराब है लेकिन ऑक्सीजन चल रहा है। 

नर्स के द्वारा में ऑक्सीजन पाइप खोल कर दिखाया गया ऑक्सीजन चल रहा था लेकिन परिजन आग बबूला हो गया और अस्पताल में घंटों हंगामा किया हंगामा करने के बाद अस्पताल प्रबंधकों के द्वारा थाना को सूचना किया गया जहां पैंथर जवान पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजन को शांत करवा कर मामला को शांत कराया।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा