मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित पटोरिया गांव का है। बताया जा रहा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बार बालाओं का डांस भी हुआ।
कार्यक्रम में अश्लील गानों पर ये बार बालाएं जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आई। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना जमकर झूमते और नाचते दिखाई दिए।
रातभर बार बालाओं की ओर से अश्लीलता परोसी गई, लेकिन स्थानीय पुलिस की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में सवाल उठ रहे कि पुलिस को क्या इस आयोजन की जानकारी नहीं लगी या फिर कोई और वजह है। फिलहाल ये तो जांच का विषय है लेकिन कोरोना संकट के बीच ऐसे आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं।