लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गणेश पूजा के दौरान arkestra का आयोजन कराया गया.
ये मामला khanpur थाना क्षेत्र के विशनपुर सोनसा गांव की है. खानपुर प्रखंड की बिशनपुर सोनसा बछौली पंचायत में रविवार की रात में सार्वजनिक नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। जिसका वीडियो वायरल भी प्रखंड क्षेत्र में हो रहा है। जंहा गणेश पूजा के दौरान पूजा समिति के द्वारा arkestra का आयोजन किया गया.
जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. इन बार बालाओं के साथ वहां मौजूद स्थानीय लोग भी कोरोना संक्रमण को भूल गए और सरकार के निर्देशो की खूब धज्जियां उड़ाई. पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का video तेजी से viral हो रहा है.समस्तीपुर-कोरोना काल में सरकार के गाइडलाइन का उल्लंघन
— @KashishBihar (@KashishBihar) August 24, 2020
गणेश पूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन
मामला खानपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर सोनसा गांव की@DM_Samastipur pic.twitter.com/eFsyJjZrsu
इस कार्यक्रम में लोगों ने लॉकडाउन व समाजिक दूरी को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया है। इस बाबत पूछने पर थाना अध्यक्ष ने कहा कि मुझे पता नहीं है। पता करवाते हैं। वही bdo और co के सरकारी mobile पर कई बार call किया गया लेकिन उन्होंने call रीसिव नहीं किया।