BIHAR- से बिहार में बसों का परिचालन होगा शुरू.सीट से ज्यादा सवारी के बैठने पर बस में रोक रहेगी.सवारियों के लिए मास्क पहनना होगा अनिवार्य.मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ फैसला.बिहार में लॉकडाउन में आज से मिलेगी राहत, कोविड-19 शर्तों के साथ बसों का परिचालन शुरू हो गई।वाहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार में लागू अनलाॅक-3 के क्रम में सार्वजनिक परिवहन (आॅटो, टैक्सी, कैब को छोड़कर) पर रोक थी।
क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिये गए निर्णय के आलोक में 25 अगस्त से राज्य में बसों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों का परिचालन कोविड-19 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जा सकेगा।