DESK-महाराष्ट्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गई है।
इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है जबकि 15 लोगों को बचाया गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अदिति एस तटकरे ने कहा कि 15 लोगों को बचाया गया है और 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।रायगढ़ जिले के महाड में एक मकान ढहने की सूचना मिली है; कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है। NDRF की 3 टीमें घटनास्थल पर पहुंच रही हैं : राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) #महाराष्ट्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2020
Ndrf ने कहा है कि इमारत में 50 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है। मौके में ndrf की तीन टीमें भेज दी गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ndrf की तीन रेस्क्यू के लिए पहुंची हुईं हैं.रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गईं; 200 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। 15 लोगों को बचाया जा चुका है : अदिति टटकरे, महाराष्ट्र मंत्री pic.twitter.com/JUpmSYZ1Ra
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2020