BIHAR-SAMASTIPUR- जिला के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्ग नवम ( स्मार्ट क्लास) की शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के बाद एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी ने की।मुख्य अतिथि के रूप में चैता दक्षिणी के मुखिया मीना देवी उपस्थित थीं।वही स्मार्ट क्लास का शुभारंभ मुखिया मीना देवी,पूर्व मुखिया कमलकांत राय,व विद्यालय के प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी फिता काटकर किया।
वही संबोधन के दौरान पूर्व मुखिया कमल कांत राय ने बताया कि पंचायत में उच्च विद्यालय निर्माण से हमारे समाज के बच्चों को पढ़ने में सहूलियत होगी साथ ही पंचायत में +2 की पढ़ाई हो इसकी सरकार से मांग की। पंचायत में स्मार्ट क्लास के संचालन से तमाम पंचायत वासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
मौके पर मुखिया सकलदीप राय, पूर्व प्रधानाध्यापक भोला यादव, दिनेश दास, युवा कविता शिक्षक अमरेश कुमार, सुनीता कुमारी ,दुखन साह, तेज नारायण राय,सुबोध कुमार यादव, राजेश्वर राय, रामनरेश राय, मदन यादव, अरुण राय सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट