2020/08/12

समस्तीपुर- पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत गांव में मचा कोहराम

BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा अनुमंडल  विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 10 में एक 21 वर्षीय युवक की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। जिसकी पहचान सुरेश राम के पुत्र नीतीश कुमार राम के रूप में की गई। जिसे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। 

इस दुखद घटना से माता सुशीला देवी पिता सुरेश राम सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था वहीं स्थानीय मुखिया अर्चना कुमारी, वार्ड सदस्य मंजू देवी, शशी भूषण दास, शोभित राय, रामजिनीश  राय सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीणों ने ढ़ाढस  बढ़ा रहे थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए घर से बाहर खेत में गड्ढे के किनारे गया था जिस दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई है।

रिपोर्ट-पलटन सहनी