वह नशे में धुत्त था और वर्दी का रौब झाड़ते हुए लोगों के साथ गाली गलौज करने लगा। शुरु में तो लोगों ने उसे वहां से चले जाने को कहा लेकिन वह माना नहीं। एक दो युवकों को वह मारने पर उतारू पर हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और एसके पुरी थाने को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभुनाथ को police ने पकड़ लिया
सूत्रों के अनुसार फुलवारीशरीफ का रहने वाला प्रभुनाथ एक बोरिंग रोड स्थित डीआईजी को उनके आवास छोड़कर लौट रहा था। इसके बाद वह रास्ते में कही शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद मोहिनी मोड़ के पास स्थित पान दुकान पर वह पान खाने रुक गया। पान दुकान पर पहले से कई लोग मौजूद थे। प्रभुनाथ उन लोगों पर वर्दी का रौब झाड़ने लगा। इसके बाद मामला बढ़ गया और मोहिनी मोड़ पर जमकर हंगामा हुआ।