BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा अनुमंडल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिघियाघाट दलसिंहसराय के मुख्य पथ पर शिवनाथपुर में ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।
वहीं घायल युवक की पहचान प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी तारा पंचायत फुलवरिया वार्ड 5 निवासी स्वर्गीय वकील शर्मा के पुत्र सोनू कुमार व किशन देव शर्मा के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इंडेन गैस से लदे 6 चक्के की ट्रक कल्याणपुर से सिंधिया घाट की ओर जा रही थी और एक बाइक पर सवार दो युवक सिघियाघाट से दलसिंहसराय की ओर जा रहा था वहीं शिवनाथपुर सूरज महतो के घर के पास ट्रक नंबर BR 09M 8524 और बाइक नंबर BR 09AG 2099 में जोड़दार टक्कर हो गई।
जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक का चालक व उपचालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायल युवक को भूतेश्वर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देख कर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
REPORT-PALTAN SAHNI