ताजा मामले में लखनऊ के गौतम पल्ली में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. Cm आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है.
मौके पर पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौजूद है. लखनऊ में गोली मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
बताया जा रहा है कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेई की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। वहीं उनकी बेटी ट्रामा सेंटर में भर्ती है।
शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।