युवक के पैर में रस्सी बांधकर कई मीटर तक घसीटा गया, जिससे युवक की हालत गंभीर है। ये घटना का मामला कुचायकोट के मुर्गिया गांव का है।
Police ने युवक को थाना ले आई हैं।जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम आमिर खान है, जो मुर्गिया गांव का ही रहने वाला है।
बताया जाता है की आमिर खान अपने गांव के ही किसी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर गया हुआ था। इसी दौरान विवाहित महिला के घरवालों को इसकी भनक लग गयी।
प्रेमिका के घरवालों ने पहले युवक को बंधक बनाकर रातभर पिटाई की। पिटाई करने के बाद भी उनका मन नहीं भरा तो युवक को नंगा कर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए।
इस घटना की सूचना police की दी गई। मौके पर पहुचकर युवक को अपने कब्जे में ले ली है। कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षो ने सुलह कर लिया था, जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया है।