गुरुवार की रात करीब एक बजे वाया नदी पर बने पुल के निकट रोने एवं चिल्लाने की आवाज सुनकर जब स्थानीय वार्ड पार्षद ग्रामीणों के साथ नदी किनारे पहुंचे तो देखा कि एक लड़की वाया नदी में छलांग लगा दी।
जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर युवती को सुरक्षित निकाल लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंदाहा थाना को दी। सूचना पाते ही मौके पर जंदाहा थाना की POLICE पहुंची।
ग्रामीणों ने बताया प्रेमी जंदाहा थाना के हीरपुर गांव निवासी PRABHU RAM का 20 वर्षीय पुत्र SAROJ KUMAR है। वहीं उसी गांव के रहने वाली है। जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष है। जंदाहा थाना पर प्रेमिका ने POLICE को बताया उसके प्रेमी SAROJ KUMAR केे परिवार में किसी बात को लेकर कलह हुआ था।
जिसके बाद वह गुरुवार की देर रात फोन कर उसे पुल के निकट बुलाया। इस दौरान वह गुस्सा में बाहर जाने की बात कर रहा था और देखते ही देखते पुल से वाया नदी में छलांग लगा दी।
सरोज SUCIDE करने की नीयत से वाया नदी में छलांग लगा चुका था। अपने प्रेमी सरोज को ढूंढने के लिए वह भी वाया नदी में छलांग लगा दी।
इस मामले में प्रेमी या प्रेमिका के परिजनों ने जंदाहा थाना में आवेदन नहीं दिया है, ताकि घटना की पूरी जानकारी हो सके। परिजन वाया नदी में गोताखोरों की मदद से सरोज की बरामदगी करने की कोशिश में जुटे हुए है। जंदाहा POLICE ने प्रेमिका को उसके परिजनों को हवाले कर दिया है।