इस दौरान यहां पर शराब परोसने के लिए 5 युवतियां बुलाई गईं थीं। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तार कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब तथा हुक्का पीने के इस्तेमाल के चलते हुई है.
SP ABHISHEK VERMA ने कहा कि होटल में छापेमारी के दौरान आरेापियों को पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि NCR के एक इवेंट प्रबंधक ने होटल में पार्टी हॉल और कुछ कमरे बुक किए थे.
वर्मा ने बताया कि मौके से हुक्का और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए. इस दौरान बिना लाइसेंस के शराब बेचने के आरोप में होटल प्रबंधक हैदर चौधरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
मौके से पांच युवतियां भी पकड़ी गई हैं। पुलिस की जांच में आया है कि उन्हें पार्टी में शराब परोसने के लिए बुलाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शराब, मौज-मस्ती के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस सभी को लेकर साहिबाबाद थाना पहुंची।