2020/08/29

बिहार में मर्डर तीन लोगों को गोलियों से भूना, दो की मौत, तीसरा पटना रेफर,छानबीन में जुटी पुलिस

BIHAR-GAYA जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
जिले के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र स्थित हरनी गांव में शुक्रवार की देर रात भाकपा माओवादियों ने समाजसेवी सह ईंट भट्ठा संचालक 45 वर्षीय mahendra yadav, 38 वर्षीय ram dayal rajak और 30 वर्षीय दुलारचंद साव को गोलियों से भून दिया.

नक्सलियों की गोली से mahendra yadav और ram dayal rajak की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, घायल दुलारचंद साव को गंभीर हालत देखते हुए pmch रेफर कर दिया।

घटना के विरोध में लोगों ने इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया मोड़ पर शव के साथ रोड जाम कर दिया है. इस घटना की सूचना मिलने पर POLICE पहुँच कर छानबीन में जुट गई।

घटनास्थल पर पहुंचे इमामगंज DSP AJEET कुमार सहित CRPF के जवानों ने हरनी सहित आसपास के इलाके में छापेमारी की.

POLICE ने हरनी गांव से लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल और महेंद्र यादव के ईंट भट्ठे से भाकपा संगठन द्वारा फेंका गया पर्चा बरामद किया है. पर्चे में महेंद्र यादव पर police की मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. वहीं, पुलिस टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है.