BIHAR-SAMASTIPUR उजियारपुर के रायपुर में गड्ढे में डूबने से जहां दो किशोर की मौत हो गई। उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड 7 स्थित कुशहा चौर में शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए दो किशोर की मौत डूबकर हो गई। मृतकों की पहचान गांव के ही सुरजी गिरि के पुत्र रघुनंदन गिरि (16) तथा संजीत गिरि का पुत्र नितिश कुमार गिरी (17) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों मृत किशोर के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं सिघिया प्रखंड के गदुआ गांव में बाढ के पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान गदुआ ग्राम के सुधीर मुखिया के 8 वर्षीया पुत्री रोशनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया कि शौच के क्रम में अत्यधिक पानी में चले जाने के कारण उक्त बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। बच्ची की मौत से परिजनों को रो -रो कर बुरा हाल है।
वैनी ओपी क्षेत्र के डोरापार चंदौली गांव में पोखर में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। मृतक बच्ची की पहचान दिनेश पासवान की पुत्री विद्या कुमारी के रुप में बताई गयी है।
Khanpur थाना क्षेत्र के खैरी पंचायत के धर्मपुर गांव में स्व. लक्ष्मी राय के 27 वर्षीय पुत्र अजय राय की मौत नहर में डूबने से हो गई। इससे गांव में मातम पसर गया है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम भैंस को नहलाने के लिए नहर में गया था। भैंस को नहलाने के बाद खुद भी स्नान करने लगा। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। पानी में ज्याद जलकुंभी होने के कारण वह बारह नही निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई।