2020/08/28

BIHAR-दहशत फैलाने को लेकर दिनदहाड़े फायरिग ,गोली लगने से बाल बाल बची महिला

BIHAR-SAHARSA जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।दिनदहाड़े फायरिंग से लोग दहशत में हैं। नगर परिषद क्षेत्र के संतनगर वार्ड नंबर 15 में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई फायरिग में एक महिला गोली लगने से बाल-बाल बच गई। 

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने police को दी मोके पर police पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गई।छानबीन में police ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया हैं। इस घटना में एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं।

सदर थानाध्यक्ष rakesh kumar singh ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर -15 से सूचना मिली कि bike से आकर संतनगर निवासी golu singh गोली चला रहा है।  मौके पर police पहुंची तो पता चला कि दहशत फैलाने को लेकर गोली चलाई गई। 

बताया जा रहा हैं कि  गोलू सिंह व मो. अनीष अपने 10 साथी  के साथ आकर गोलीबारी करने लगा जिसमें एक महिला गोली लगने से बाल-बाल बच गई। 

उक्त लोगों द्वारा पूर्व में भी दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई गई थी। यह भी बताया कि प्लास्टर लगाए रहने के बाद भी bike से उतरकर golu singh ने गोली चलाई। जहाँ खोजबीन के दौरान एक खोखा बरामद हुआ।इस घटना की मामले को लेकर golu singh को police ने arrest किया हैं।

बताया जा रहा हैं की कार पर भी उक्त आरोपित द्वारा गोली चलाए जाने की प्राथमिकी पूर्व में ही सदर थाना में दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि नामजद सहित अन्य सभी की तलाश हेतु छापेमारी जारी है। फिलहाल arrest युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा