2020/08/28

बिहार से बड़ी खबर मक्के से लदी नाव कोसी नदी में डूबी,280 बोरा मक्का डूबा

BIHAR-SAHARSA जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के बगैवा घाट के समीप शुक्रवार की शाम 280 बोरा मक्के से लदी नाव कोसी नदी में डूब गयी। 

हालांकि नाविक सहित सवार लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गया। बताया जाता है कि चानन से बगैवा घाट के लिए सहुरिया निवासी 280 बोरा करीब मक्का लाद कर नाव सिमरी बख्तियारपुर बेचने के लिए आ रहा था। तभी बगैवा घाट पहुँचने से पहले ही अचानक नाव कोसी नदी के पानी में डूब गया।

 जबकि उसपर सवार नाविक और सवार लोग ‌सुरक्षित तैरकर बाहर आ गए। बताते चलें कि पूर्व में भी नाव हादसा हो चुका है। उक्त मामला के संदर्भ में अंचलाधिकारी श्याम किशोर यादव ने बताया कि पूर्व में भी हादसा हुआ है। आज अनाज से लदी नाव डूबी है जिसमें नाविक व नाव मालिक पर FIR दर्ज किया जाएगा।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा