नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले के रहने वाली एक युवती ने कानपुर की रहने वाली एक युवती के साथ विवाह किया है। दोनों साथ रहने को जिद पर अड़ी हैं।
कुछ दिन पहले स्थानीय युवती लापता हो गई थी। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही थी। इस बीच कानपुर की युवती के साथ उसने कानपुर के ही एक मंदिर में विवाह कर लिया है।
कानपुर से युवती के परिजन ही नहीं बल्कि अयोध्या निवासी परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। कानपुर निवासी युवती का साहबगंज मोहल्ले में स्थित एक रिश्तेदार के यहां कुछ वर्ष से आना जाना था। जिसकी वजह से दोनों युवतियां एक दूसरे के संपर्क में आई थीं।
नगर कोतवाली के एसएचओ नीतीश कुमार श्रीवास्तव के बताया कि फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों को कोर्ट में पेश कर 164 का बयान कराया जाएगा। उसके बाद ही कोई अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों युवती नाबालिग हैं।