2020/08/29

BEGUSARAI में एक करोड़ के जेवरात लूट ले गए अपराधी, अंधाधुंध गोलीबारी कर फैला दी दहशत

BIHAR-BEGUSARAI जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं।

शुक्रवार को तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत मेन road स्थित राजलक्ष्मी (हरिहर बाबू की जेवर दुकान) में 2 BIKE पर सवार 6 की संख्या में नकाबपोश सशस्त्र अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर लगभग 1.10 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए।घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गया।

घटना के दौरान आस-पड़ोस के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा कर छुप गए। अपराधियों ने अगल-बगल के दुकानदारों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।

लगभग 15 मिनट तक लूटपाट करने के बाद अपराधी जेवर से भरे डिब्बों को लेकर दुकान से बाहर निकाले और BIKE के पास रखे बोरा में उन्‍हें रखा। इसके बाद bike start करके चलते बने।

 SP ने बताया-घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं। घटना CCTV में कैद हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इस बीच जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।