2020/07/29

Unlock-3: गाइडलाइंस जारी, रात का कर्फ्यू हटा, जिम-योगा सेंटर खुलेंगे; कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन

DESK- NEW DELHI-केंद्रीय गृहमंत्रालय ने अनलॉक-3 का नोटिफिकेशन किया जारी 5 अगस्त से योगा संस्थान और जिम खोलने की मंजूरी इस दौरान मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा 31 अगस्त तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे सिनेमा हॉल अभी भी बंद रहेगा ।

रात में मूवमेंट पर रोक भी हटाई गई।कंटनेमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।फिलहाल मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एंटरटेनमेंट पार्क खोलने की अनुमति नहींः केंद्र सरकार

अनलॉक- को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया गाइडलाइन
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक फिलहाल जारी रहेगी, गृह मंत्रालय की अनुमति वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक नहीं। स्वंतत्रता दिवस के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग अनिवार्य।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार, देश में कॉलेज, स्कूलों और मेट्रो को अभी बंद रखा गया है। ये सभी अनलॉक 3 में नहीं खोले जा सकेंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर्स, बार और ऑडिटोरियम को भी बंद रखा गया है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया है। 

अनलॉक 3 के लिए जारी दिशा-निर्देशों में सरकार ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य हेल्थ प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की इजाजत दी जाती है। इसके अलावा वंदेभारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति दी गई है।