NEW DELHI-UP उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है जो पूरे देश भर में कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन हैं ।इसी बीच पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है ।पुलिस की रेड पड़ते ही हड़कंप मच गया।
UP बरेली जनपद में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 9 लड़कियों के साथ 4 लड़कों को अरेस्ट किया हैं। युवतियों ने पूछताछ में बताया कि उनसे एक होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था. वह दिल्ली और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं.
पुलिस पूरी मामले को लेकर जांच कर रही हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगना की तलाश में जुट गई है. SSP अभिषेक वर्मा के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
होटल मालिक कौन है और इस गिरोह का सरगना कौन है अब इसकी जांच शुरू हो गई है. पुलिस ने बताया कि जांच में जिसका भी नाम आएगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पकड़ी गई ये लड़कियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल से बरेली कैसे आईं, इसकी भी जांच कराई जा रही है.
एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर के होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस होटल में रेड चलाया।
मंगलवार को थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक व महिला पुलिस फोर्स के साथ वेदा होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत भी कर लिया गया है.