2020/07/29

बड़ी खबर-समस्तीपुर में युवक की मर्डर नदी में फेंका शव जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-समस्तीपुर जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जो पूरे देश भर में कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन हैं। एक मामला समस्तीपुर जिला हसनपुर से आ रही है।

हसनपुर थाना क्षेत्र के बाजार स्थित सुभाष चौक के पास सब्जी विक्रेता भोला चौधरी पिता रामजी चौधरी की अपराधियों ने मंगलवार की रात में हत्या कर बागमती नदी के किनारे शव फेंक दिया. जो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की एकजुट भीड़ लग गई ।


इसके बाद पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया ।मृत व्यक्ति के शरीर पर चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक का शव का खुलासा होगा कि यह कैसे घटना हुई और क्यों हुई।


थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी का भी भरोसा दिया है।