2020/07/30

समस्तीपुर जिले में 49 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या हुई 1159

BIHAR-SAMASTIPUR-जिले में कोरोना का कहर थम नही रहा हैं।दिनों दिन कोरोना मरीज की संख्या इस जिले में बढ़ती जा रही हैं
बुधवार को 49 नया मामला सामने आया है।

 इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 1159 हो गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर व आसपास के इलाके में 16 नया मामला सामने आया है। इसके अलावा मोहिउद्दीननगर, रोसड़ा वारिसनगर आदि प्रखंडों में भी नए पाॅजिटिव मिले हैं।

रोसड़ा  अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में एक अस्पताल कर्मी के अलावा वार्ड न.-16 का एक युवक शामिल है।जो डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

डीपीआरओ ऋषभ राज ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को फोन पर मेडिकल सुविधा प्रदान की जा रही है।