BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव वार्ड नंबर 4 के राम शंकर महतो जो अंतरजातीय विवाह उषा देवी पिता आनंदी सदा ग्राम नत्थू द्वार थाना खानपुर के साथ 14 वर्ष पहले थानेश्वर स्थान समस्तीपुर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी किया ।राम शंकर महतो ने बताया एक दोस्त के रिलेशन में गए थे जहां उषा देवी से मोबाइल से बातचीत होने लगा और प्रेम प्रसंग के तहत शादी विवाह कर लिया ।इसके बाद उषा देवी से 2 बच्चे भी पैदा हुए मनीष कुमार उम्र 12 वर्ष अर्चना कुमारी 10 वर्ष शाहपुर गांव में रह रही है ।उषा देवी ने बताई रामविलास महतो के दवा दुकान जाते हैं तो कहता है तुम मुंशहर जाति से शादी किया है। तुम भी अछूता हो गया है मेरी पत्नी उषा देवी दवा लेने जाती है तो कहता है मुंहरनिया है तुम दवा दुकान पर आई मेरा दुकान अछूता हो गया इसी बात को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया राम शंकर महतो ने बताया इसके पूर्व शाहपुर डिहवार स्थान में पंचायती हुआ था जिसमें गांव एवं बाहर के विभिन्न पंच लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया जातीय राजनीति चल रहा है जिसके कारण अंतर्जातीय बात बनाकर झूठा मुकदमा कर रहा है।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट