BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा अनुमंडल सिंघिया प्रखंड में डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरुद्ध बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर आज सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कर्पुरीचौक पर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष(अ0प्र0) नजरे आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में सामाजिक दूरी का पालन करते कर्पुरीचौक से साइकिल जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की! कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रखंड राजद अध्यक्ष रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने किया ।कार्यक्रम में उपस्थित राजद के पूर्व जिला सचिव सह पैक्स अध्यक्ष मोo अनवारूल हक, राजद नेता शिक्षक निरंजन कुमार सिंह, कपिल कुमार साहू, पवन कुमार यादव, रामेश्वर यादव, सुनील कुमार सिंह बीएन, सफ़र उद्दीन, राम नारायण,नूर हसन, श्रीचंदराम, जियाउल हक, रासो नदाफ इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट