BIHAR-भागलपुर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर बरारी के सीढ़ी घाट, पुल घाट, खंजरपुर घाट सहित जिले के अन्य कई गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी | इस दौरान महिलाओं और युवतियों की ज्यादा भीड़ देखी जा रही थी| महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगाने के उपरांत एक दूसरे को सिंदूर पहनाकर अखंड सौभाग्यवती की कामना की| हलांकी कोविड 19 के दहशत और जिला प्रशासन की सख्ती के बीच पिछले साल की भांति श्रृद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखी, लेकिन आस्था हर किसी पर भारी पड़ता है| यही कारण था कि गंगा में स्नान के क्रम में सामाजिक दूरी और अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई| दूसरी ओर जिले के गुरु धाम यानी कुप्पा घाट मंदिर परिसर में अहले सुबह से ही अपने गुरु का दर्शन कर और उनका आशीर्वाद लेने के लिए लोगों को काफी भीड़ दिखी| शिष्यों ने यहां गुरु को पुष्प माला अर्पित कर अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दिया इसके उपरांत गुरु से सफलता के लिए प्रार्थना किया|