2020/07/05

लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान का जन्मदिन शहीद सैनिकों के नाम मना

BIHAR-SHEKHPURA- रविवार को लोजपा पार्टी के संस्थापक और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री  रामविलास पासवान  का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाने के बजाय स्थानीय लोजपा कार्यकर्ताओं ने भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों के नाम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। पार्टी के उच्च अधिकारियों के निर्देशों के आलोक में यहां जिला पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर  बहादुर शहीद हुए हैं  भारतीय जवानो की आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष मो इमाम गजाली ने की। समारोह को सम्बोधित करते मो गजाली ने को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।।उन्होंने कहा कि  मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सैल्यूट करता हूं। जिन्होंने अपना जन्म दिन शहीदों के नाम मनाने का निर्णय लिया। समारोह में पार्टी के  नेता प्रवीण कुमार नगर अध्यक्ष शेखपुरा,सौरभ कुमार जिला महा सचिव ,सत्यम मेहरा जिला छात्र अध्यक्ष ,मोहम्मद अमजद जिला सचिव,रामाश्रय पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

पलटन साहनी की रिपोर्ट