2020/07/02

SAMASTIPUR-गए शादी की बारात और खुद लापता हो गए

BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर थाना के शिवनाथपुर से फफैत बारात गए ,शिएनाथपुर निवशी घनश्याम सिंह दो दिन से लापता हैं।जिसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर अपने स्तर से खोज में लग गए।।वही पुलिस सनहा दर्ज कर करवाई में जुट गयी हैं।बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर निवासी शशिभूषण कुमार फफैत गाँव के विनोद कुमार के यहाँ 29 जून को रात में बारात में गया था। घर से बारात निकलने के समय में लोग अपनी गाड़ी में बैठकर चले बारात वर पक्ष के घर से निकली वही घनश्याम सिंह ने गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। कि गाड़ी जैसे दलसिंह सराय सिंघिया घाट मुख्य पथ पर धर्मकांटा के पास पहुँचा की गाड़ी में बैठक कुछ लोग ने उसे उतरते देखा फिर उसे फफैत पल पर भी लोगो के साथ होने की बात बताया जा रहा है।लेकिन तीस जून के सुबह में जब घर नहीं आया तो अपने अस्तर से खोज किया गया। लेकिन कोई पता नही चला तो लापता युवक की पत्नी प्रेमलता ने थाने में आवेदन देकर गुहार लगाते हुए कही की हैं मेरे पति घनश्याम सिंह गाँव के लोगों के साथ फफैत बारात गये थे । जो मंगलवार के देर शाम तक वापस नहीं आने की सूचना थाना को देकर खोज करने का आग्रह किया हैं।

रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह