2020/07/02

BIHAR के कई जिलों में आज बारिश के आसार, वज्रपात का भी अलर्ट

BIHAR- के ज्यादातर जिलों में गुरुवार को दोपहर बाद बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी मानसून ट्रफ BIHAR में BHAGALPUR से होकर गुजर रहा है। साथ ही पूर्वी UP और उसके आसपास चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। 

ऐसे में पूर्वानुमान में यह कहा गया है कि PATNA, GAYA, BHAGALPUR और PURNIYA में दोपहर बाद बारिश दर्ज की जा सकती है। कई जगहों पर बिजली चमकने और वज्रपात के भी आसार हैं। 

पटना में दोपहर में पारा तेजी से ऊपर चढ़ा और यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर चढ़कर 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। गया के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई और वहां पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर में बुधवार को लोग गर्मी से हलकान रहे। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया में भी 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। गुरुवार को बारिश के बाद पारे में मामूली गिरावट के आसार हैं।