UP के एटा में अजीबो-गरीब मामला सामना आया। यहां आई एक बारात में दूल्हा बदलने की बात पर जमकर हंगामा बवाल हुआ। लड़की वालों का कहना था कि सगाई किसी और लड़के से हुई थी, दूल्हा बनकर जो लड़का आया है वो कोई और है। लड़की ने लड़का का चेहरा देखते ही होश उड़ गया कि लड़का दूसरा कोई हैं।और शादी से भी इंकार कर दिया।इसी बातों के लेकर बारात को बंधक बना लिया। इस घटना की सूचना police को दी मोके पर police पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया साथ ही साथ बंधक बनाए गए लाेगों को छुड़वाया। दुल्हन की तहरीर पर police ने लड़के वालों के खिलाफ fir दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना जसरथपुर के गांव ढटिंगरा में बारात मैनपुरी के हरचंदपुर से बारात आई थी। खातिरदारी के बाद बारात में आए लोगों ने dance शुरू किया। दूल्हा भी गाड़ी पर बैठ गया। इसके बाद पूजा की तैयारी होने लगी। तभी परिवार वालों ने दूल्हे का चेहरा देखा तो परेशान हो गए। घर वालों ने बताया यह तो वह नहीं है जिसके साथ सगाई की गई थी।