BIHAR-GOPALGANJ--BIKE सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शिक्षा विभाग के एक लिपिक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मंजिरवा खुर्द गांव के निवासी ajay kumar हैं।
बताया जा रहा वे सुबह bike से gopalganj स्थित शिक्षा विभाग के office आ रहे थे। इस दौरान थावे के लछवार के समीप NH पर बदमाशों ने overtake कर उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से जख्मी लिपिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन,इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
इधर, सदर Hospital में पहुंचे शिक्षा विभाग के कर्मी व परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।