BIHAR SAMASTIPUR जिले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक कापन पोखर (हनुमान मंदिर ) के समीप विद्दूत मानव बल के पद पर कार्यरत चंदन कुमार के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना को लेकर कनीय विद्युत अभियंता हरिशंकर साहनी ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन देकर दोषी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन के माध्यम से बताया गया है कि चंदन कुमार पिता धनेश्वर महतो ग्राम आलमपुर निवासी वर्तमान में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नरहन में मानव बल के पद पर कार्यरत है। जो मंगलवार रात्रि के करीब 12:30 बजे पतैलिया फिडर में ब्रेक डाउन ठीक कर घर वापस लौट रहे थे तभी चार लड़कों ने उपरोक्त जगह पर घेर लिया और मारपीट किया साथ ही एक मोबाइल, 500 रुपया, गले का चक्ति छीन लिया।चारों युवक एक लाल कलर के बाइक पर सवार था। जिसका नंबर BR 33 L 1745 है। वहीं जब तक आवाज लगाया तब तक चारों युवक बाइक से फरार हो गया। इसी को लेकर विद्युत कनीय अभियंता व पीड़ित युवक चंदन कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह