2020/07/05

SAMASTIPUR-BIHAR की शान,अभिनेता सुशांत सिंह के संदेहास्पद मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओ ने भरा हुंकार

BIHAR-SAMASTIPUR-''जस्टिश फॉर सुशांत'' के बैनर तले सीबीआई जांच की मांग को लेकर समस्तीपुर समेत पुरे बिहार मे प्रतिरोध मार्च आयोजन किया गया,दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय तरीके से मौत की सीबीआई जांच कराने को लेकर समस्तीपुर समेत बिहार के सभी प्रमंडल,जिला और प्रखंड मूख्यालय मे 250 से ज्यादा स्थानो पर तय समय मे प्रतिरोध मार्च व प्रदर्शन किया गया,दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस व युवाओ ने मांगपत्र के साथ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,गृहमंत्री,महराष्ट्र के मूख्यमंत्री,बिहार के राज्यपाल,बिहार के मूख्यमंत्री को सीबीआई जांच का मांगपत्र भेजा,शांतिपूर्ण मार्च की जानकारी ''जस्टिश फॉर सुशांत''बैनर समस्तीपुर के मिडिया कॉर्डिनेटर राहुल राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया,मार्गदर्शक मनीष यादव,गुंजन सिंह,गौरव सिंह,रजनीश सिंह,संतोश सिंह,ने एक स्वर मे कहा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत के रहस्यमय मौत का सीबीआई जांच का मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मार्च कर रहे है,जिसका मूख्य उद्देश्य दिवंगत अभिनेता के मौत का सीबीआई जांच होना चाहिए जिससे रहस्यमय मौत का पर्दाफाश हो सके,बिना सीबीआई जांच का यह संभव नही है,इस मार्च व प्रतिरोध के माध्यम से हमलोग देश व राज्य की सरकार को ये बताना चाहते है की जबतक दिवंगत अभिनेता के रहस्यमय मौत का सीबीआई जांच ना हो तबतक ये प्रतिरोध मार्च अनवरत जारी रहेगा,अगर ऐसा नही हुआ तो हम सभी बिहारवासी एक साथ उग्र आंदोलन करेंगे,पुरा देशजानता है की 34 वर्ष के अल्पआयु मे अपने काबिलियत के दम पर दिवंगत अभिनेता ने एक अलग अपनी पहचान बनाई थी,उनकी रहस्यमय मौत को सुसाईड बताना बिहारवासियो के गले नही उतर रही है,आज के इस प्रतिरोध मार्च मे मनीष सिंह,शुभम सिंह,रणवीर सिंह,बलवंत सिंह,दीपक सिंह,अविनाश सिंह,आशीष कुमार,अभि आर्यन,अरविंद कुमार,आशीष झा,सागर सिंह,धीरेन्द्र सिंह,शशि सिंह,आशीष सिंह,राहुल सिंह,गुड्डु कुमार,अभिषेक राजपूत,प्रिंस सिंह राजपूत, दीपांशु, अवधेश, निकेश कुमार, अभय कुमार,आयुष कुमार,मोहन सिंह,चुन्नू सिंह,उमेश राम,रमेश राय,रजनीश पासवान,शिवम सिंह,चंद्रमणी पासवान,दिनेश पासवान,आदि सैकडो की संख्या मे लोग उपस्थित थे.