BIHAR-DARBHANGA--बेंता चौक हनुमान मंदिर के सामने गली में आज दरभंगा हार्ट सेंटर की शुरुआत हुई। प्रसिद्ध कार्डियोलॉजी डॉ प्रवीण कुमार झा ने हार्ट सम्बंधी बीमारियों से लोगों को निजात दिलाने इसकी शुरुआत की। रिम्स रांची में अपनी सेवा दे रहे इनके मन में अपने प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य रखने का ख्याल आया। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सहायक प्राध्यापक के तौर पर इन्होंने अपनी शुरुआत दरभंगा में की। इसी कड़ी में आज दरभंगा हार्ट सेन्टर इनकी पहल है। डॉ प्रवीण कुमार झा कार्डिओ के लिए एक बेहतरीन अस्पताल दरभंगा में चाहते हैं जिससे मरीजों को बाहर न जाना पड़े। इस अवसर पर कई डॉक्टर एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।
रिपोर्ट-राजू सिंह/पलटन साहनी