2020/07/05

भाकपा(माले) ने DGP को मेल के माध्यम से भेजा ज्ञापन

BIHR-DARBHANGAभाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने आज मेल के माध्यम से पुलिस महा निदेशक बिहार को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि मिर्जापुर स्थित रंजन सिंह के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। विदित हो कि रंजन सिंह के घर परिवार पर 2010 तथा 2018 में भी अपराधियो के द्वारा हमला किया जा चुका है। जिसका नगर थाना कांड संख्या 158/10 एवम 168/2018 दर्ज है। 2018 में तो अपहरण कर हत्या के नियत से उठाया गया था लेकिन उच्चस्तरिय प्रशासनिक हस्तक्षेप से अधमरा हालात में रोड पर छोर दिया गया। जिसका इलाज अभी तक चल रहा है। पुनः हमला की योजना बनाने की रिपोर्ट उक्त परिजनों को मिल रहा है जिसकी शिकायत अधिकारियों को आवेदन देकर रंजन सिंह ने सुरक्षा व पूर्व में हमला शामिल लोगों पर कारवाई की मांग किया है ।भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि हाल में जिले के अंदर कई घटना बताता है कि अपराध व अपराधियो के मनोबल बढ़े है । इसलिए डीजीपी, को मेल कर एसएसपी ,डी एम को सूचित करते हुए आशंका जताया है कि उस परिवार पर भूमि माफिया के साथ हमला हो सकता है ।श्री यादव ने उक्त परिजनों को सुरक्षा देने की मांग किया है ।

प्रिंस राज-भाकपा(माले)