वहीं हाल ही में आंध्र प्रदेश में हुई एक शादी का वीडियो में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक वेटर को पीपीई किट में देखा जा सकता है.
यहाँ देखें पूरा वायरल वीडियो
स्थानीय लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि शादी 22 जुलाई को कृष्णा जिले के मुदिनेपल्ली गांव में हुई थी.
शादी के आयोजकों ने कैटरर्स को निर्देश दिया था कि वे अपने सहयोगियों को कोरोना महामारी के कारण पीपीई किट पहनकर खाना परोसे.
गुडीवाड़ा के कोटि कैटरर्स ने शादी के लिए लगभग 150-200 प्लेटों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी.