स्थानीय लोगों के अनुसार वर और वधू पक्ष में आपस में विवाह को लेकर सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर अचानक एक पक्ष की ओर से इस संदर्भ में विवाह को लेकर दोबारा बात करने की कहने पर दूसरा पक्ष पहुंचा था।
मगर शादी से अचानक इंकार और आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्ष लाठी डंडे से लैश होकर आपस में मारपीट कर लिए। इस दौरान दोनों ही ओर से ईंट पत्थर भी जमकर चले। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा दो नाली बंदूक से फायर करने पर छर्रा लगने से छह लोग घायल हो गए वहीं दूसरे वर पक्ष की तरफ से भी पांच लोग घायल हुुुए हैं।
वहीं ग्रामीणों की ओर से सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने वर और वधू पक्ष से लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर बंदूक और कारतूस बरामद किया गया है। सुरक्षा कारणों से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।