कासिमपुर निवासी कपिल राय के पुत्र चिक्कू कुमार, भगवानपुर निवासी निरंजन उर्फ नीरो राय के पुत्र पंकज राय, भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया निवासी राजकुमार महतो के पुत्र स्कॉर्पियो चालक बमबम महतो की पहचान की गई है। एक युवक की पहचान नहीं हो पाया है पुलिस जांच में जुटी हुई है सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बेगूसराय के लाखों ओपी क्षेत्र के लाखो पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर देर रात करीब दो बजे एक स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना बहदरपुर पंचायत के कासिमपुर गांव निवासी कापो राय के श्राद्ध कर्म में दही कम होने पर बेगूसराय से दही लेकर स्कार्पियो से लौटने के दौरान हुई।