BIHAR-SASARAM में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतका गुड़िया देवी (28 वर्ष) रघुनाथपर निवासी बिन्दे चौधरी की पत्नी थी। हत्या का आरोप मृतका के पति पर ही लगा है। घटना के बाद से ही पति फरार बताया जाता है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद व कलह को बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। POLICE मामले में अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।