2020/07/03

बड़ी खबर-BIHAR मे 48 घंटे के भीतर बारिश-वज्रपात का हाई अलर्ट, जारी की गई चेतावनी

BIHAR-मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 48 घंटे तक मेघगर्जन के साथ बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों से गरज-तड़क के साथ बारिश की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि अगले 48 घंटे तक राज्य में ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं, जिसके अनुसार कई जिले वज्रपात से प्रभावित होंगे। लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि थंडरस्टोर्म के सेल एक जगह बनकर हवाओं की गति और तापमान की स्थिति के हिसाब से इधर-उधर मूवमेंट करते रहते हैं। रडार पर मिलने वाले संकेतों के आधार पर आपदा विभाग सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों तक इसकी सूचना पहुंचाई जा रही है। खगड़िया में दो दिनों तक होगी भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की आशंका है। डीएम आलोक रजंन घोष ने लोगों से अपील की है कि लोग घरों में रहें, बिना वजह बाहर ना जाएं। इसके साथ ही डीएम ने इंद्रवज्र ऐप्प को डाउनलोड करने की सलाह भी दी है।