2020/07/01

बड़ी खबर-पति-पत्नी की संदिग्ध स्थिति में जलकर मौत जांच में जुटी POLICE

BIHAR के सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली मोहल्ला में पति-पत्नी की संदेहास्पद परिस्थिति में जलने से मौत हो गई और लाश सुबह तक कमरे में जलती रही। लेकिन चीखने-चिल्लाने की आवाज भी पड़ोसियों ने नहीं सुनी।

घटना बुधवार अहले सुबह करीब 3 बजे की है। जब दम्पति पूरी तरह जल गए और धुआं फैलने से दुर्गंध आने लगी तब लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को ढ़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस रामचन्द्र मुखिया(40) औऱ सुनैना देवी(35) के जले शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

इधर, सदर एसडीपीओ विद्यासागर का कहना है प्रारंभिक जांच यह प्रतीत होता है कि मृतक के भाई ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल जमीनी विवाद सहित अन्य बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।